Classic ASP Part-4 Built-in Objects in ASP Pages
ASP की क्षमता को बढ़ाने के लिए कई सारे बने बनाए ऑब्जेक्ट्स और कॉम्पोनेंट्स उपलब्ध है। हम जैसा कि जानते हैं कि ऑब्जेक्ट के मेथडस और प्रॉपर्टीज होते हैं जिनका उपयोग कर हम वांछित कार्य करते हैं।
ASP built-in objects
नीचे हम ASP के ऑब्जेक्टस के बारे में बात करेंगे।
- Application ऑब्जेक्ट
- Request ऑब्जेक्ट
- Response ऑब्जेक्ट
- Server ऑब्जेक्ट
- Session ऑब्जेक्ट
- Object Context ऑब्जेक्ट
- Cookie ऑब्जेक्ट
जैसा कि हम जानते हैं कि किसी ऑब्जेक्ट के भीतर डाटा या इंफॉर्मेशन store होता है। अतः ऊपर दिए गए विभिन्न प्रकार के ऑब्जेक्ट्स में हम किसी डाटा को या तो संचित store कर सकते हैं अथवा उससे संचित डाटा को प्राप्त कर सकते हैं।
हम देखेंगे कि कि इन अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स में किस तरह के डाटा को स्टोर किया जाता है।
Application object
एप्लीकेशन ऑब्जेक्ट का उपयोग इस तरह के इंफॉर्मेशन को स्टोर करने के लिए किया जाता है जिसको एप्लीकेशन के सभी प्रकार के यूजर के बीच साझा करना होता है। Application ऑब्जेक्ट एक बना बनाया ऑब्जेक्ट होता है, अतः इसको डेवलपर को क्रिएट नहीं करना पड़ता है।
<script language="vbscript" runat="server">
Sub Application_OnStart
application("app_variable1")=""
application("users")=1
End Sub
</script>
Application variables को "Global.asa" file में आमतौर पर बनाया जाता है और किसी भी पेज पर यूज़ किया जा सकता है: There are <% Response.Write(Application("users")) %> active users.
Request object
जब ब्राउज़र के द्वारा इंफॉर्मेशन को सर्वर पर भेजा जाता है तो उस इंफॉर्मेशन या डाटा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हम रिक्वेस्ट ऑब्जेक्ट का उपयोग करते हैं। Request Object ब्राउज़र के नाम, वर्शन इत्यादि की जानकारी को भी सर्वर पर भेजता है। Request ऑब्जेक्ट एक बना बनाया ऑब्जेक्ट होता है, अतः इसको डेवलपर को क्रिएट नहीं करना पड़ता है।
Response object
जब सर्वर के द्वारा इंफॉर्मेशन को ब्राउज़र के पास भेजा जाता है तो उस इंफॉर्मेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हम रिस्पांस ऑब्जेक्ट का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए जब सर्वर ब्राउज़र के पास कोई डेटा भेजता है और ब्राउज़र उस डाटा को डिस्प्ले करना चाहता है तो उसके लिए हम रिस्पांस ऑब्जेक्ट के Write मेंथड यूज करते हैं। Response ऑब्जेक्ट एक बना बनाया ऑब्जेक्ट होता है, अतः इसको डेवलपर को क्रिएट नहीं करना पड़ता है।
Server object
सर्वर ऑब्जेक्ट का उपयोग करके हम सर्वर के बारे में कई प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उदाहरण के लिए सर्वर ऑब्जेक्ट का उपयोग करके हम किसी स्क्रिप्ट के रन होने के टाइम लेंथ को कंट्रोल कर सकते हैं। Server ऑब्जेक्ट एक बना बनाया ऑब्जेक्ट होता है, अतः इसको डेवलपर को क्रिएट नहीं करना पड़ता है।
Session object
सेशन ऑब्जेक्ट का उपयोग करके किसी भी यूजर के सेशन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका अभिप्राय यह है कि जब कोई यूज़र किसी बेव एप्लिकेशन को यूज करता है तो उसकी एक सेशन क्रिएट की जाती है और उस सेशन की एक्सपायरी भी तय की जाती है। इसके लिए सेसन ऑब्जेक्ट का उपयोग किया जाता है। इस तरीके से किसी भी यूजर के क्रियाकलापों और डाटा के परसिस्टेंस अर्थात स्थायित्व/स्थिरता को कंट्रोल किया जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि एचटीटीपी प्रोटोकोल एक क्षणभंगुर प्रोटोकॉल है अर्थात यह किसी भी इंफॉर्मेशन या स्टेट को स्टोर करके सर्वर पर नहीं रखता है परंतु अगर इंफॉर्मेशन को परसिस्ट करना हो अर्थात किसी सेशन विशेष के लिए उसे स्टोर करना हो तो ऐसी हालत में सेशन ऑब्जेक्ट का उपयोग कर इंफॉर्मेशन को स्टोर कर लेते हैं। Session ऑब्जेक्ट एक बना बनाया ऑब्जेक्ट होता है, अतः इसको डेवलपर को क्रिएट नहीं करना पड़ता है।
Session Variables
<%
Session("username")="Ajeet Kumar"
Session("age")=25
Welcome <%Response.Write(Session("username"))%>
Your age is <%Response.Write(Session("age"))%>
%>Cookies object
Cookies ऑब्जेक्ट का उपयोग करके सर्वर Cookie का निर्माण कर रेस्पोंस में क्लाइंट को भेजते है बाद में कुकी में संचित डाटा को रिक्वेस्ट के साथ सर्वर को भेजा जाता है
Example of creating cookie and getting data from cookie
Response.Cookies("fname")="Ajeet"
Response.Cookies("fname").Expires=#June 10,2026#
fname=Request.Cookies("fname")
response.write("Firstname=" & fname)ObjectContext
ऑब्जेक्टकॉन्टेक्स्ट का उपयोग किसी ट्रांजैक्शन के दौरान होने वाले क्रियाकलापों को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।
ऊपर बताए गए ASP के ऑब्जेक्टस के बारे में एक बहुत महत्त्वपूर्ण बात यह है कि डेवलपर को इन ऑब्जेक्ट्स को क्रिएट नहीं करना पड़ता है, यह बने बनाए ऑब्जेक्ट्स हैं और डेवलपर अपने code में इनको सीधे डायरेक्टली यूज कर सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें